पूरे शरीर पर है टैटू, कोई भी जगह नहीं छोड़ी इस लड़की ने, फिर जो किया..
खूबसूरत दिखना हर इंसान का पहला और खूबसूरत काम होता है। हर कोई सौंदर्य प्रसाधन का इस्तेमाल करके खुद को सजाता है, संवारता है, खास लड़कियां तो इसके लिए बहुत क्रेजी होती है… मगर एक लड़की ने तो हद ही कर दी। इसने अपने पूरे शरीर के साथ ऐसी छेड़छाड़ करवाई है कि आप आश्चर्य से भर जाएंगे।
और वो इस जहां की नहीं, किसी दूसरी दुनिया की प्राणी लगती है। 25 साल की लड़की ग्रेस न्यूट्रल पर टैटू बनाने की ऐसी सनक चढ़ी कि वह अपने पूरे शरीर को ही टैटू से गुदवा बैठी। साथ ही इसने अपनी आंखों तक का रंग बदलवा लिया है।

दरअसल अपनी अलग पहचान अपने काम से होनी चाहिए। मगर इस लड़की ने तो भौतिक तौर पर ही अपनी अलग पहचान बना ली है। हालांकि यह पहचान काफी उसके लिए खतरनाक और डरावनी है। ग्रेस ने अपने शरीर के साथ काफी कुछ ऐसा किया है कि अब वह बिल्कुल ही अलग लगती है।

निकलवा दी नाभि
ग्रेस न्यूट्रल एक टैटू आर्टिस्ट है। बस इसी वजह से अपने काम को ही इन्होंने अपना जुनून बना लिया है। हालांकि यह इस्तेमाल उसने खुद पर ही कर लिया। इतना ही नहीं, इस बंदी ने सर्जरी के जरिए अपनी नाभि भी निकलवा ली है। साथ ही अपने कान भी नुकीले करवा लिए हैं। इसने अपनी आँखों की पुतलियों का रंग भी नीला करवाया है।

जीभ को दो हिस्सो में कटवा लिया
इस लड़की की यह सनक कोई आज से नहीं है। जब वह मात्र 21 साल की थी तो उस उम्र में ही इसने रॉकर मैरिलिन मैन्सन नामक आर्टिस्ट से प्रभावित होकर अपनी जीभ को दो हिस्सो में कटवा लिया था। दोस्तों आपको इस लड़की के बारे में क्या कहना है, हमें जरूर बताएं।