भारतीय अंतरिक्ष यात्री अपने साथ गगनयान में ले जा सकेंगे चिकन बिरयानी, खिचड़ी और अचार
गगनयान स्पेशफ्लाइट से अंतरिक्ष पर जब अगले साल भारतीय अंतरिक्ष यात्री जाएंगे। तब वे अपने साथ खास इंडियन खाना लेकर जाएंगे। इस खाने को 2 साल के प्रयोग के बाद मिलिट्री लैब में इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर बनाया गया है।
इसमें चिकन बिरयानी, खिचड़ी और अचार जैसे कई भारतीय व्यंजन शामिल हैं। दो साल तक प्रयोग के बाद खाने में इस्तेमाल होने वाले अवयवों से कुछ खास इंडियन डिसेज को तैयार किया गया है, जिसे अंतरिक्ष में ले जाने की अनुमति दी गई है।
डिफेंस फूड रिसर्च लैबोरेटरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बनाए गए खाने में पोषक पदार्थों का खास ध्यान रखा गया है। इसके अलावा जीरो ग्रेविटी को ध्यान में रखते हुए इसे लो फ्रेग्मेंटेशन का बनाया गया है।